लखनऊ
55 लाख 61 हजार लोगों के खातों में 1500-1500 रुपये भेजेगी यूपी सरकार
लखनऊ:
यूपी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन देने की तैयारी कर ली है। पहली अक्तूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन की दूसरी तिमाही की किस्त की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में आनलाइन हस्तांतरित की जाएगी। समाज कल्याण निदेशालय में आयोजित होने वाले एक संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री कम्प्यूटर का बटन दबाकर 55 लाख 61 हजार लाभार्थी वृद्धजनों के बैंक खातों में यह राशि हस्तांतरित करेंगे।
प्रति माह 500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से 1500 रुपये की राशि हर लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। उस दिन इस कार्यक्रम से पहले समाज कल्याण मंत्री सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहे वृद्धजनों को नए वस्त, फल आदि वितरित करेंगे और उनसे संवाद करेंगे। इसी तरह राज्य के हर जिले के वृद्धाश्रम में वहां रह रहे वृद्धजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
-
गोरखपुर ग्रामीण3 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
