Connect with us

विधान सभा

बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू UP में 200 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है:

Published

on

बिहार/उत्तर प्रदेश :

बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू UP में 200 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है: केसी त्यागी ने कहा- भाजपा से पहले राउंड की बातचीत हो चुकी है, अगर सम्मानजनक हिस्सा नहीं मिला तो अकेले लड़ेंगे |

UP विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर JDU कुछ ज्यादा ही गंभीर है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने साफ कर दिया है कि अगर यूपी में सम्मानजनक सीटें BJP की तरफ से नहीं मिली तो वह अकेले चुनाव लड़ेगी। वह भी 10-20 सीटों पर नहीं, 200 सीटों पर। जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यूपी चुनाव को लेकर प्रस्ताव भी पारित कर लिया गया है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने साफ कहा है- ‘पहले राउंड की बातचीत JDU और BJP में हो चुकी है। अगली बातचीत में साफ होगा कि दोनों पार्टी कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।’ हालांकि, केसी त्यागी ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि BJP सम्मानजनक सीट नहीं देती है तो यूपी में JDU अकेले चुनाव लड़ेगा और इसके लिए 200 सीटों का चयन किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा है- ‘यदि BJP सम्मानजनक सीट नहीं देती है तो यूपी में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’ एक कदम आगे बढ़ते हुए अनूप सिंह ने कहा- ‘यदि BJP सम्मानजनक सीट नहीं देती है तो, उसका हाल 2012 जैसा हो जाएगा।’ 2012 में BJP विधानसभा चुनाव में मात्र 47 सीटों पर सिमट गई थी।

जदयू ने कहा कि वोटिंग परसेंटेज बढ़ाना जरूरी

Advertisement

JDU के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा कहते हैं- ‘राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि जल्द से जल्द JDU को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है। इसके लिए हमें हर राज्य के विधानसभा चुनाव में वोटिंग परसेंटेज बढ़ाना होगा। तभी हम राष्ट्रीय पार्टियों की फेहरिस्त में शामिल होंगे। इसी के मद्देनजर यूपी चुनाव में भी हम बड़ी हिस्सेदारी चाहते हैं।’

उन्होंने कहा- ‘यूपी में JDU को लोग पसंद करते हैं। CM नीतीश कुमार की छवि विकास पुरुष की है। हमें इसका भरपूर फायदा मिलेगा और हम वहां कई सीटों पर चुनाव जीतने की स्थिति में हैं।’ वहीं, JDU की इस तैयारी पर BJP के नेता बस इतना ही कह रहे हैं कि सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

राजद ने कसा तंज: JDU के इस उत्साह को देखते हुए RJD के नेता तंज कस रहे हैं। RJD के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं- ‘किसी को वह काम नहीं करना चाहिए, जिसमें वह निपुण नहीं हो। बिहार की नंबर 3 की पार्टी यूपी में अपना जमानत भी नहीं बचा पाएगी। जो हाल उनका पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुआ है। वही हाल इनका उत्तर प्रदेश में भी होगा। मुंह से कह देने भर से कोई चुनाव नहीं जीत जाता है। उसके लिए काम करना पड़ता है। JDU ने यूपी में कोई काम नहीं किया है। वैसे भी नीतीश कुमार का चेहरा उजागर हो चुका है, वह सत्ता के लिए किसी से भी समझौता कर सकते हैं।’

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर शहर2 weeks ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़3 weeks ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया3 weeks ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर4 weeks ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर4 weeks ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।

प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

041548
Total views : 48604

प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page