गोरखपुर ग्रामीण
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने चितंग सांप पकड़ा
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरारपुर में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम चितंग सांंप को पकड़ कर अपने साथ ले गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मुरारपुर के राजस्व गांव अल्ह्यरपुर स्थित पोखरी मे पिछले 8 दिनों से चितंग सांप देखा जा रहा था।कई बार सांप पोखरी से निकलकर ग्रामीणों के घरों तक पहुंच जाता था। जिसे लेकर ग्रामीण खौफजदा थे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग खजनी को दी। सूचना पाकर वन विभाग खजनी के कमल ओझा, अनुराग ओझा व रामसभा यादव की एक टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से पोखरी से 8 फीट लंबे उक्त चितंग सांंप को पकड़ा और अपने साथ ले गयी। वन कर्मियों ने बताया कि सांप को गोरखपुर के विनोद वन में छोड़ दिया जाएगा।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
