Connect with us

गोरखपुर ग्रामीण

बहन का पति बन राशन ले रहे प्रधान को डीएम ने भेजा जेल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोरखपुर।
शासन के रोस्टर के क्रम में गोला तहसील परिसर में मंगलवार को 12:30 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने पहुचे जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पांडियन फरियादियों की भारी भीड को देखते हुए सभी लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश देते हुए बारी बारी से फरियाद सुनने लगें।
तभी गोला विकास खंड के झरकटा गांव के प्रधान सत्यवीर गांव के कोटेदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुआ जिस पर सप्लाई इन्स्पेक्टर द्वारा जब यह बताया गया कि साहब यह प्रधान होकर भी अन्त्योदय कार्ड पर अपनी बहन का पति बन अंत्योदय कार्ड पर राशन ले रहा है। इतने पर डीएम प्रधान पर भडक गये और उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दे डाला। आदेश मिलते ही पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
गोला सीएचसी के प्रांगण में मेडिकल स्टोर संचालक संजीत जायसवाल द्वारा सडक के किनारे चाय बेचने वाले एक व्यक्ति की दुकान को हटाने की मांग पर नाराज डीएम ने मेडिकल स्टोर संचालक को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि चाय वाले गरीब के भी बाल बच्चे हैं उसे जीने नही दोगे क्या ? इतना सुनते ही स्टोर संचालक वहां से रफूचक्कर हो गया।
उपनगर निवासी अंजीत जायसवाल द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे द्वारा मदरिया यूको बैक से लोन लिया गया था। आरसी कटने पर हल्का अमीन कैलाश को मैंने 20 हजार जमा करने के लिये दिया था। परंतु अमीन ने न तो पैसा जमा किया ना ही उसने वापस किया। पैसा मांगने पर धमकी दे रहा है।
गोला नगर पंचायत के सभासद व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन व सभासद अशोक वर्मा ने नगर पंचायत मे दो वर्ष से रखे कंबल को न बांटने, वर्तमान चेयरमैन व ईओ द्वारा मनमाने तरीके से काम करने तथा पूर्व चेयरमैन पर बेवरी मुक्तिधाम व विभिन्न कार्यो मे अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
कोहरा बुजुर्ग गांव निवासी अनूप चंद द्वारा गांव के ही तीन अपात्रों द्वारा किसान सम्मान निधि लिये जाने के आरोप पर कोर्ट द्वारा 419, 420 आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी विवेचक और थाना प्रभारी पर पैसे लेकर गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया इस पर भडके एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने थाना प्रभारी को इस मामले की विवेचना क्षेत्राधिकार गोला की देख रेख में करने व एक हफ्ते अंदर अपने समक्ष प्रस्तुत होने को कहा। ऐसा ना करने पर ससपेंड करने की बात कही।गोपालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी ने ग्राम सभा डडीया में आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
इसके अलावा जमीन पर अबैध कब्जे, पुलिस,विद्युत, पात्र को पीएम आवास, शौचालय, खडंजा आदि जैसे तमाम मामलो की भरमार रही।
समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी राजेन्द्र बहादुर ,तहसीलदार प्रदुमन पटेल, डीपीआरओ हिमांशु शेखर, एडीशनल सीएमओ गणेश यादव, बीडीओ सुनील कुमार कौशल, सीओ श्याम देव बिन्द, अरूण कुमार सिंह, सीडीपीओ सुमन गौतम,सीबी चौरसिया, अनिल गुप्ता सहित जिले के तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

अपराध21 seconds ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश2 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या12 hours ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

गोरखपुर ग्रामीण1 month ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या12 hours ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश2 hours ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

042875
Total views : 50162


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page