गोरखपुर ग्रामीण
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने चितंग सांप पकड़ा
गोरखपुर।
उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरारपुर में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम चितंग सांंप को पकड़ कर अपने साथ ले गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मुरारपुर के राजस्व गांव अल्ह्यरपुर स्थित पोखरी मे पिछले 8 दिनों से चितंग सांप देखा जा रहा था।कई बार सांप पोखरी से निकलकर ग्रामीणों के घरों तक पहुंच जाता था। जिसे लेकर ग्रामीण खौफजदा थे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग खजनी को दी। सूचना पाकर वन विभाग खजनी के कमल ओझा, अनुराग ओझा व रामसभा यादव की एक टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से पोखरी से 8 फीट लंबे उक्त चितंग सांंप को पकड़ा और अपने साथ ले गयी। वन कर्मियों ने बताया कि सांप को गोरखपुर के विनोद वन में छोड़ दिया जाएगा।
Continue Reading
