उत्तर प्रदेश
पचास वर्षों से उपेक्षित मार्ग का निर्माण प्रारम्भ, निर्माण कार्य का बीडिओ द्वारा औचक निरीक्षण
गगहा , गोरखपुर।
हाटाबाजार में चल रहे मनरेगा के तहत पिच रोड से सुराजी सिंह के खेत तक मिट्टी कार्य का औचक निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित किसानों को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया की इस कार्य को कराने से आसपास के सभी किसान काफी लाभान्वित होंगे तथा अपने खेतों में जुताई बुवाई व कटाई के समय में सुगमता से अपने सभी संसाधनों के साथ अपने खेतों तक निर्बाध तरीके से पहुंच जाएंगे। वर्षा के समय में भी किसान अपने खेतों में आसानी से जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह मार्ग ग्राम पंचायत की धरोहर है तथा इसे सुरक्षित रखना आप सब की जिम्मेदारी है। उपस्थित किसान आनंद चंद ने खंड विकास अधिकारी से कहा कि आप के नेतृत्व में यह मार्ग जो बनाया जा रहा है यह लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से अस्तित्व में नहीं था। इस मार्ग पर कार्य कराने के लिए हम किसानों की तरफ से आपको बधाई देते हैं, साथ ही हम भरोसा दिलाते हैं कि हम लोग इस मार्ग का संरक्षण करेंगे । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार सिंह, तकनीक सहायक दुर्गेश गुप्ता , ग्राम विकास अधिकारी अरुण पांडेय ,प्रधान प्रतिनिधि अंकित चन्द,रामानंद यादव,विकाश राजभर, दुर्गेश गुप्ता, प्रधान मिश्रौली राकेन्द्र द्विवेदी, रियासत अली,शैलेंद्र गुप्ता, प्रदीप जैसवाल, संजय जैसवाल,राजेन्द्र प्रसाद,रामहर्ष, संदीप, राहुल राजभर, सेवक, अमरजीत आदि लोग उपस्थित थे ।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश6 days agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर6 days agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण6 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध6 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
