उत्तर प्रदेश
सहजनवां में सिपाही की करंट की चपेट में आने से हुई मौत
पूर्वांचल भारत न्यूज़
सहजनवां के गीडा में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की सुरक्षा में लगी थी ड्यूटी, बताया जा रहा है कि पंखा एडजस्ट करने में घटना हुई है।
सहजनवां के गीडा थाना के अंतर्गत देईपार गांव के स्वर्गीय रामरती देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार देर रात यूपी बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी कर रहे गीडा थाना के 18 बैच के सिपाही कविंद्र नाथ यादव की करंट के चपेट आने से झुलस गया। उनके साथ ड्यूटी कर रहे दूसरे सिपाही अनूप गौतम ने उनको झुलसा देख थाने पर सूचना दी। सुचना मिलते ही गीडा फोर्स रात को ही मौके पर पहुंची। झुलसे सिपाही को तत्काल सीएचसी लाया गया फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात को करीब 1:00 बजे एसएसपी विपिन टाडा भी विद्यालय में पहुंचे सभी तथ्यों पर जानकारी ली।वीडियो कैमरा भी देखा। इलेक्ट्रिक मैकेनिक बुलाकर भी सब चेक करवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के दिए भेज दिया गया। सिपाही कविंद्र नाथ यादव 18 बैच के सिपाही थे यह मूलतः गाजीपुर जिले के गांव जिवपुर,थाना- जमनिया के रहने वाले थे और पिपरौली चौकी पर तैनात थे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाएं चल रही है। विद्यालय पर सभी पेपर और कॉपियां रखी रहती हैं, जिसकी सुरक्षा के लिए रोजाना गार्ड के रूप में रात को दो सिपाहियों की ड्यूटी लगती है। कविंद्र नाथ यादव शुक्रवार रात मे विद्यालय पर सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे।उनके साथ सुरक्षा मे लगे सिपाही अनूप गौतम की माने तो फर्राटा पंखा को वह एडजेस्ट करने गये फर्राटे वाले फैन में करंट उतर गया जिससे वह उसी में चिपक गए। आनन-फानन में साथी सिपाही को कुछ नहीं सुझा। वह इधर-उधर दौड़ने लगे और पास पड़ी हुई प्लास्टिक की कुर्सी भी उन्होंने एक दो बार मारा पर कुर्सी टूट गई इसके बाद वह पूरे विद्यालय में डंडा ढूंढने लगे। इसी बीच करीब 10-15 मिनट तक मृतक सिपाही पंखे में चिपके रहे।जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। गीडा थानेदार राहुल सिंह ने बताया कि पंखे को एडजस्ट करने में सिपाही के करंट के चपेट मे आने से मृत्यु हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
