गोरखपुर ग्रामीण
एक नंबर के दो ट्रक को सिकरीगंज पुलिस पकड़ा
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
सिकरीगंज थाना क्षेत्र मे एक ही नंबर के दो ट्रक सिकरीगंज मे चलते मिले। मुखबिर की सूचना पर सिकरीगंज पुलिस गोविंदपुर गांव पर सिक्सलेन निर्माण मे सामाग्री गिराते हुए दोनो ट्रक को सिकरीगंज पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस देख चालक फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के गोविंद पुर गाव के किनारे सिक्सलेन सड़क का निर्माण चल रहा था उसी निर्माण मे गिट्टी गिराने दोनो गाड़ियां आयी थी। दोनो ट्रक पर गाड़ी नंबर यूपी 53 ईटी 7405 एक ही नंबर था किसी ने इसकी सूचना सिकरीगंज पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो ट्रक अपने कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष सिकरीगंज दीपक सिंह ने बताया कि दो ट्रक एक ही नंबर का पकड़ा गया है। मामला संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
