गोरखपुर शहर
गोरखपुर में हर माह स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन की दुकानें जांचेंगे एडीएम, एसडीएम व बीडीओ-DM
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने यह नई व्यवस्था बनाते हुए निर्देश दिया है कि सभी एडीएम, एसडीएम, एसीएम और बीडीओ को कम से कम पांच परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करते हुए प्रगति प्रेरणा एप के माध्यम से अपलोड कराना होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर जिले के सभी एडीएम, एसडीएम और अपर नगर मजिस्ट्रेट व बीडीओ को अब अनिवार्य तौर पर हर माह पांच परिषदीय स्कूल और पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण करना होगा। साथ ही महीने में कम से कम एक बार ब्लॉक गोदाम का निरीक्षण करते हुए दो से तीन राशन की दुकानों के वितरण का सत्यापन करना होगा।
उन्हें दो बार ग्राम पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर में भी शामिल होना होगा। महीने में कम से कम से कम एक बार महिला समूहों के साथ बैठक करके आजीविका मिशन के प्रति प्रेरित करते हुए प्रशिक्षण देना होगा।
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने यह नई व्यवस्था बनाते हुए निर्देश दिया है कि सभी एडीएम, एसडीएम, एसीएम और बीडीओ को कम से कम पांच परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करते हुए प्रगति प्रेरणा एप के माध्यम से अपलोड कराना होगा। शिक्षकों की उपस्थिति, ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति की समीक्षा करनी होगी और बीएसए व तहसील/ब्लॉक स्तर की टॉस्क फोर्स की बैठक कर रिपोर्ट उन्हें व बीएसए को सौंपना होगा। इसी तरह इन अफसरों को मनरेगा योजना के तहत माह में कम से कम दो बार सुबह कार्य स्थल का निरीक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि ये सभी काम उनके व सीडीओ इंद्रजीत सिंह द्वारा भी किए जाएंगे।
जिलाधिकारी विजय किरन आंनद ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था सुधारने के साथ ही मनरेगा में रोजगार सृजन करने, ज्यादा से ज्यादा महिला समूहों को रोजगार देने व राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने आदि के मकसद से आला अफसरों को हर माह तीन से पांच केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर8 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर3 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
