उत्तर प्रदेश
गोला में करंट लगने से महिला की मौत, दरवाजे पर झाड़ू लगाते समय हुआ हादसा
गोला, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) 07 अगस्त 2025
गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोहरा बुजुर्ग गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह 6:15 बजे की है जब प्रभावती देवी (56 वर्ष) पत्नी गोविन्द गुप्ता अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं।
इसी दौरान दरवाजे के पास लगे बिजली के पोल के लोहे के इस्टेक में फैले करंट की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।
गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है, और परिजन बेसुध हैं।
#गोलाथाना, #विद्युतकरंट, #महिलाकीमौत, #कोहराबुजुर्गगांव, #गोरखपुरन्यूज, #यूपीलोकलखबर #विद्युत हादसा, #गोरखपुरसमाचार, #यूपीलोकल_न्यूज़
