अपराध
फंदे से लटकता मिला युवती का शव
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोला/गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में सोमवार की रात एक युवती का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। बताते चले, गांव के जयराम विश्वकर्मा की 24 वर्षीय रंजना का शव छत के उपर एक कमरे में कुंडी से लटकता हुआ मिला। बच्चों ने देखकर घर के अन्य सदस्यों को बताया। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
