आवाज
चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने भोजपुरी में अश्लीलता गाने को लेकर लोगों से की खास अपील
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
राजेश त्रिपाठी के वाल से #CP
उम्मीद है कि स्वीकार करेंगे आप सभी…
आप अपने यहाँ होने वाले किसी भी कार्यक्रम में डीजे या लाउडस्पीकर तय करते समय बजाने वाले से उसी समय यह तय करा लें कि किसी भी कीमत पर अश्लील, गंदे, दो अर्थी, जातिसूचक गाने नहीं बजने चाहिए… अगर वो ऐसा करेगा तो भुगतान नहीं देंगे…
और हाँ !
आप भी ऐसे किसी गाने की कत्तई फरमाईश मत करियेगा !
एक बात और…
अगर आप कार, ट्रैक्टर, कम्बाइन मशीन के मालिक हैं तो अपने ड्राइवर को हिदायत दीजिए कि वह कत्तई अश्लील, दो अर्थी, जातिसूचक गाने न बजाये…!
गीतों की फ़ेहरिस्त में ऐसे-ऐसे गाने भरे पड़े हैं कि आप क्या… पड़ौसी तक थिरकने लगे… स्वयं भी सीखिए… दूसरों को भी सिखाइये… स्वयं भी झूमिये और दूसरों को भी झुमाइये…
यक़ीनन संगीत बिना जिंदगी नीरस है… मगर इसे शर्मिंदगी का उपक्रम तो न बनाइये… !
अगर कामुकता वाली संगीतमय भूख से बेचैन हो ही रहे हों …तो उसे अपने बेडरूम में सुनकर शांत कर लें… मगर अपने या गैरों के बेटे-बेटियों, मां-बहनों के कानों में जबरदस्ती तो न ठूंसिये…. !
तो आज से ही करिये शुरुआत… !
अपने यहाँ तिलक, लड़की-लड़के की शादी, मुण्डन, जनेऊ, जन्मदिन, खेत कटाई, जोताई, गाड़ी-घोड़ा चलाई के दौरान अश्लील, गंदे, दो अर्थी, जाति सूचक गानों को बजने-बजाने से परहेज़ करिये….
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
