उत्तर प्रदेश
आटा चक्की के बेल्ट में फंसकर बालिका की दर्दनाक मौत
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बांसगांव थाना क्षेत्र के डिघवा चौराहे पर शनिवार की दोपहर आटा चक्की के बेल्ट में फंसकर बालिका की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसगांव क्षेत्र के खम्हुआ पदम निवासी दीपचंद यादव की बेटी रानी यादव (14) शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गेंहू पिसवाने डिघवा चौराहे पर स्थित एक आटा चक्की पर गई थी। उस समय चक्की चल रही थी। रानी का दुपट्टा आटा चक्की के बेल्ट में फंस गया और गम्भीर रूप से घायल हो गई। अचेतावस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानी यादव गांव के परिषदीय स्कूल की छात्रा थी। चैत्र नवरात्रि के नवमी पूजा के लिए गेंहू पिसवाने चक्की पर गई थी।
