लखनऊ
उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के धुरंधरों की सीटों पर है कांटे की टक्कर
पूर्वांचल भारत न्यूज़ / लखनऊ, उत्तर प्रदेश
एक तरफ जहां सिराथू के सीट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट फंसी हुई है, उनको कड़ी टक्कर दे रही हैं सपा गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल तो वही दूसरी तरफ प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के सीट पर भी है कांटे की टक्कर | उनके खिलाफ सपा गठबंधन के उम्मीदवार गुलशन यादव दे रहे हैं कड़ी टक्कर | वहीं एक तरफ पूर्वांचल के क्षेत्रीय नेता ओमप्रकाश राजभर के सीट पर भी लोग कांटे की टक्कर बता रहे हैं | गोरखपुर का चिल्लूपार विधानसभा में भी भाजपा बनाम सपा की कांटे की टक्कर बताई जा रही है, अब देखना होगा के वर्तमान विधायक विनय शंकर तिवारी अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं | अब देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में कौन अपनी सीट बचा पाता है |
#पूर्वांचलभारतन्यूज़
#PURVANCHALBHARATNEWS
#GORAKHPUR
#UPELECTION2022
