ताज़ा ख़बर
नई सुबह सोसाइटी के द्वारा “एक कदम प्रकृति की ओर “अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पूर्वांचल भारत न्यूज़, गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हरिहरपुर, खजनी, गोरखपुर में दिनांक 20/12/2021 को “नई सुबह सोसाइटी” के द्वारा “एक कदम प्रकृति की ओर “अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विवेक कुमार सक्सेना व समस्त शिक्षक गण रहे । नई सुबह सोसाइटी के सदस्य विजय कुमार जी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। संस्था के विद्यार्थियों ने भी एक “कदम प्रकृति की ओर “अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पर्यावरण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त करने के लिए संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य जी ने प्रकृति की सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए साथ ही नई सुबह सोसाइटी के अभियान “एक कदम प्रकृति की ओर “की सराहना कर कार्यक्रम का समापन किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कॉलेज सभी विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दिखाई एवं प्रकृति के विस्तार में श्रमदान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ सतीश सिंह, भजुराम, अर्जित, एवं विद्यार्थियो में अभिनव, राजन, मनीष, आदित्य धनराज गौड़, विकास कुमार, निर्भय, प्रिंस गौड़, सचिन सिंह, राहुल सिंह, संजय, लवकुश, राकेश ओझा, अभिनव आदि शामिल रहे।
-
अयोध्या1 day agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध22 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध13 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’


