टॉप न्यूज़
गांधी जयंती पर सीएम योगी का विद्यार्थियों को तोहफा, एक लाख विद्यार्थियों को देंगे छात्रवृत्ति
लखनऊ।
प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष में अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत पहले चरण में दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन एक लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद छात्रवृत्ति वितरित कर छात्रों के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे। सरकार ने समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति की संशोधित समय सारणी भी जारी कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन कर सकें।
संशोधित समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति के मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए शिक्षण संस्थान अब 27 सितंबर तक अपनी सूचनाएं अपलोड कर सकेंगे। अभी तक इसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त थी। इस वर्ष परिणाम विलंब से आने के कारण बहुत सारे शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा में अपनी सूचनाएं अपलोड नहीं कर पाए थे। इस कारण उनके यहां के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति का आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब सरकार ने संशोधित समय सारणी जारी कर दी है।
समाज कल्याण के संयुक्त निदेशक पीके त्रिपाठी ने बताया कि दो अक्टूबर को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। कक्षा 12 तक के उन छात्र-छात्राओं को दो अक्टूबर को छात्रवृत्ति दी जाएगी जो 25 सितंबर तक आनलाइन आवेदन पत्र भरकर कालेजों से उसे अग्रसारित करा देंगे। शिक्षण संस्थानों को अधिक से अधिक आवेदन पत्र भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण के संयुक्त निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को छात्रवृत्ति वितरण की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 25-26 सितंबर तक जिन छात्रों के आवेदन आ जाएंगे उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।
-
अपराध3 weeks agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
अपराध3 weeks agoललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा
-
गोरखपुर ग्रामीण3 weeks agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
दिल्ली3 weeks agoGeneral कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान
-
ताज़ा ख़बर2 weeks ago40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoयूजीसी नियमों पर सियासी विरोधाभास: बृजभूषण शरण सिंह के एक बेटे का समर्थन, दूसरे का खुला विरोध
-
ताज़ा ख़बर3 weeks agoमुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात करते हुए भावुक हुए GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह
-
दिल्ली2 weeks agoभारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?
-
ताज़ा ख़बर3 weeks agoमहाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत
