गोरखपुर ग्रामीण
प्रत्येक बुधवार को पुलिस अधिकारी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बेलघाट में लगी चौपाल
गोरखपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा के द्वारा थाने की कार्यप्रणाली सुधारने,जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक बुधवार को जिले के चिन्हित थानो पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार रात्रि प्रवास किये जाने के आदेश के क्रम मे बुधवार बेलघाट थाने में चौपाल लगाई गई।एसपी क्राइम डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह बेलधाट एवं जनपद के अन्य 16 थानों पर राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा सायंकाल 05 बजे से पुलिस चौपाल” लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया व रात्रि प्रवास भी किया गया । थाने पर मौजूद रहकर चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद किया तथा थानाक्षेत्र का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान “पुलिस चौपाल” के तहत एसपी क्राइम बेलधाट थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, थाने का रजिस्टर, थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मेस इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थाना क्षेत्र के चौकीदारो व BPO(बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
