गोरखपुर ग्रामीण
हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी ने बैठक कर लिया फैसला, समस्याओ से निजात के लिए कमिश्नर से लगाएंगे गुहार
गोरखपुर।
शाकिर अली सलमानी संरक्षक हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी उत्तर प्रदेश के अगुआई में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में समस्याओ से निजात के लिए कमिश्नर से गुहार लगाने की बात पर सहमति बनी।
कमेटी के महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने एक सुर में कहा कि अहमदनगर चक्सा हुसैन वार्ड नंबर 64 में जलजमाव से डेंगू का खतरा मंडरा रहा है बच्चों की जान है खतरे में वायरल फीवर फैल चुका है अहमदनगर में बहुत से घरों में बुखार से पीड़ित हैं नौनिहाल बच्चे खासतौर से नूरी जामा मस्जिद के सामने वाली रोड और हाजी हासिम रोड जो जमुनिया बाग को जोड़ती है जलजमाव से महीनों से काला पानी लगा हुआ है रोड पर मच्छर बज बजा रहे हैं डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं तत्काल जल निकासी हो और रोड बनाने का काम शुरू नालियों का निर्माण शुरू हो हुसैन चौक उचवा पर बहुत ही दयनीय स्थिति में कीचड़ पानी जलजमाव है
हम अहमद नगर वासी डरे हुए कहीं घर घर से मौत का सिलसिला न शुरू हो ईश्वर बचाए अहमद नगर वालो को ज्ञापन मे समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष समाजसेवी शामिल होंगे|
