गोरखपुर ग्रामीण
विधानसभा योजना की बैठक में हुआ बूथो का सत्यापन बंशी चंद पीजी कालेज मे आयोजित हुई बैठक
भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत चिल्लूपार विधानसभा के गोला क्षेत्र के चिलवा स्थित बंशी चंद पीजी कालेज में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी बूथ पर बूथ समिति का सत्यापन किया गया |
भारतीय जनता पार्टी
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत चिल्लूपार विधानसभा के गोला क्षेत्र के चिलवा स्थित बंशी चंद पीजी कालेज में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी बूथ पर बूथ समिति का सत्यापन किया गया ।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव से पहले संगठनात्मक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार समितियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर बूथ सत्यापन अधिकारी शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि बूथ समिति सत्यापन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लगकर हर बूथ पर बूथ समिति का सत्यापन करना है। इस दृष्टि से सभी जिले के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक को चिल्लूपार प्रभारी विनय राय ऊर्फ बंटी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी,जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, जिला महामंत्री सबल सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान विधानसभा के पांचो मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख व प्रभारी मौजूद रहें।

-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
