अपना शहर
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मार-पीट
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मार-पीट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुस्लिम समुदाय के युवकों पर कलश यात्रा में बाधा उत्पन्न करने का आरोप,एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
उरुवा बाजार।
कलश यात्रा के दौरान जल भरकर वापस आते समय धार्मिक हिंसा भड़काने की नीयत से विशेष समुदाय द्वारा यात्रा में शामिल महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई।विरोध करने पर बीस की संख्या में मौजूद युवकों ने कलश यात्रा बंद करने की धमकी देने लगे।इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी, डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, सीओ गोला अंजनी कुमार पांडेय, एसडीएम राजेन्द्र बहादुर व उरुवा, गोला, बड़हलगंज की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
जानकारी के अनुसार उरूवा क्षेत्र के बनकट गांव में ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।बुधवार को महिलाएं, युवतियां व पुरुष भारी संख्या में धुरियापार में स्थित बाबा धवलेश्वरनाथ मंदिर के समीप कुआनो नदी से जल भरकर वापस आ रहे थे।इसी दौरान एक विशेष समुदाय के लगभग बीस की संख्या में युवकों ने कलश यात्रा को रोक कर महिलाओं व लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करने लगे।दूसरे पक्ष द्वारा मना करने पर विशेष समुदाय के लोगों ने लाठी, डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें बनकट गांव सिद्धार्थ उपाध्याय, वरुण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।उरूवा पुलिस सिद्धार्थ उपाध्याय की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर1 day agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया1 day agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
