अपराध
उरुवा क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी
गोरखपुर
सिकरीगंज थाना के अन्तर्गत श्री राम रेखा सिंह इंटर कालेज उरुवा बाजार के खेल के मैदान के समीप गेहूं के खेत में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। टहलने गए किसी ग्रामीण ने जब शव देखा तो इसकी सूचना गांव के लोगों को हुई।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची उरुवा पुलिस ने शव का शिनाख्त करवाकर उसे पीएम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शव प्राप्त होने को लेकर लोगो में कई प्रकार की चर्चाएं हो रही है।
मृतक की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के गांव टांडी गांव निवासी रामधनी के लड़के बृजेश गुप्ता(25) के रूप में हुई । मृतक के पिता का रामधनी का कहना है मेरा लकड़ा कल शाम से ही गायब था। तभी से खोजा जा रहा था। और घर पर किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं हुआ था । न ही कोई पारिवारिक कलह था। मृतक के पिता की माने तो अभी तीन वर्ष पूर्व लडके की शादी हुई थी अभी एक बच्चे का पिता है।
जबकि ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक का उसकी पत्नी से कुछ कहा सुनी हो गई थी। जिससे युवक अवसाद में आकर जहर खा लिया। पुलिस को मौके पर शव के पास से कीटनाशक व जेब से कुछ रुपए बरामद हुए हैं।
-
अयोध्या22 hours agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश12 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध10 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 hour agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
