टॉप न्यूज़
आरटीआई से बड़ा खुलासा पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 20 लाख अपात्र किसान
नई दिल्ली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोदी सरकार की किसानों के लिए सबसे महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जिससे किसानों सीधा लाभ पहुंचाने के लिए। जहा सरकार किसानों के खाते में डीबीट के माध्यम से 2000 तिमाही और सालाना 6000 खाते में डालती है। और यह योजना साल 2019 में गोरखपुर से चलाया था। इस योजना का लाभ 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों मिलता है । उन्हें साल में तीन बराबर-बराबर किस्तों में कुल छह हजार रुपये की राशि दी जाती है। इसी संबंध में आरटीआई लगाया गया। आरटीआई आवेदक वेंकटेश नायक ने ये आंकड़े सरकार से प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अयोग्य लाभार्थियों में आधे से अधिक (55.58 प्रतिशत) ‘ आयकरदाता’ की श्रेणी में हैं। नायक ने कहा, ‘‘बाकी 44.41 प्रतिशत वे किसान हैं जो योजना की अर्हता पूरी नहीं करते हैं। और लगभग 1,364 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। अब यह खबर मीडिया में आने से सरकार अयोग्य किसानों से ट्रांसफर की गई राशि वसूलने की तैयारी की है।
