गोरखपुर ग्रामीण
कुँए में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
गोरखपुर:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! सिकरीगंज इलाके के असौजी बाजार निवासी एक व्यक्ति का शव परिजनों व ग्रामीणों ने कुएं में देखा और सिकरीगंज थाने पर सूचना दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को कुएं से बाहर निकला।
जानकारी के मुताबिक असौजी बाजार निवासी जयराम बेलदार(55) पुत्र सुक्खू मंगलवार को सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे।लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।लेकिन कहीं पता नहीं चला।बुधवार को जयराम के लड़के ढूंढते हुए असौजी बाजार स्थित सरकारी देसी शराब व अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप कुएं में रात करीब 7:30 बजे टार्च जलाकर देखा तो एक व्यक्ति गिरा हुआ दिखाई दिया।इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने काफी प्रयास करके कुएं से शव को बाहर निकाला।परिजनों ने शव की पहचान जयराम के रूप में की।जयराम की पत्नी व बच्चों का रोकर बुरा हाल है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
इस संबंध में हलका दरोगा रविंद्रनाथ दुबे का कहना है शव की शिनाख्त हो गई है।पीएम हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
