उत्तर प्रदेश
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रहे सौरभ विश्वकर्मा का संपत्ति कुर्क
गोरखपुर।
राजघाट थाना के अंतर्गत पार्षद व कभी हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े सौरभ विश्वकर्मा व उसके भाई चंदन की संपत्ति शनिवार को जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन के दिशा निर्देश पर कुर्क कर दी गई है।यह कार्यवाही गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद राजघाट थानेदार ने कुर्की की कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजी थी।

जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार की सुबह फोर्स के साथ राजघाट थाना क्षेत्र के मुड़ेरी चक पहुंचे सदर तहसीलदार ने सौरभ वह उसके भाई चंदन की जमीन और मकान और स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया। इससे पहले पूरे मोहल्ले में मुनादी कराकर कार्रवाई की जानकारी दी गई और बाद में मकान पर सरकारी ताला लगा दिया गया। हाल के दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले माफिया व ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह की संपत्ति कुर्क किया गया था।

मिर्जापुर वार्ड के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा उसके भाई चंदन विश्वकर्मा समेत पांच लोगों पर राजघाट थाना पुलिस ने 15 सितंबर को गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। थानेदार अरुण पवार ने सौरभ व उसके भाई चंदन पर भय कारित करके संपत्ति अर्जित करने की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए गैंगस्टर एक्ट में उसकी संपत्ति जप्त करने का आग्रह किया था।

जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार की सुबह 8 बजे तहसीलदार सदर डॉक्टर संजीव दिक्षित, टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश मिश्रा, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मुड़ेरी चक में स्थित सौरभ विश्वकर्मा वह चंदन की 2 एकड़ जमीन, मकान, और मिठाई बनाने के कारखाना को जप्त कर उसमें सरकारी ताला लगा दिया गया। सदर तहसीलदार ने मोहल्ले में मुनादी कराकर गैंगस्टर सौरभ और चंदन की संपत्ति जप्त किए जाने की जानकारी दी तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित ने बताया कि पार्षद की स्कॉर्पियो को राजघाट थाना की पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

-
अयोध्या1 day agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध22 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध13 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
