उत्तर प्रदेश
कुशीनगर में पीड़िया दहाने गईं तीन लड़कियां पोखरे में डूबीं, दो की मौत
कुशीनगर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के परसादपुर गांव के पास स्थित पोखरे पर मंगलवार को पीड़िया दहाने के दौरान तीन युवतियां गहरे पानी में डूब गईं। अथक प्रयास के बाद एक युवती को बचा लिया गया मगर दो युवतियों को जब तक पोखरे से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी।
मृत दोनों युवतियों की अगले साल मई महीने में शादी तय थी। गांव की युवतियां पीड़िया दहाने के लिए सोमवार को पूरे दिन व्रत रहीं। मंगलवार को वह उल्लास के साथ नाचते गाते पीड़िया लिए गांव के बाहर हास्पीटल के पास स्थित पोखरे पर गयीं। पानी में पीड़िया दहा देने के लिए शालिनी पुत्री अशोक गुप्ता 18 वर्ष, शोभा पुत्री स्व. गोविन्द गोंड 17 वर्ष एवं इन्हीं की उम्र की सपना पुत्री गुड्डू यादव पोखरे के अंदर चली गयीं। गहरे पानी में चले जाने से तीनों युवतियां डूबने लगीं। इन तीनों को डूबता देख साथ में रहीं अन्य लड़कियां उन्हें बचाने का प्रयास करने लगीं।
कामयाबी न मिलने पर लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ते हुए पोखरे पर पहुंचे तब करीब आधे घंटे का समय बीत चुका था। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद सपना को बचा लिया मगर जब तक शालिनी और शोभा को पोखरे से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। इन दोनों के साथ पीड़िया दहाने उल्लास के साथ आयीं अन्य लड़कियां रोते-बिलखते हुए पोखरे से वापस घर लौटीं। शालिनी और शोभा दोनों की अगले मई महीने में शादी भी तय थी। एक साथ गांव के दो लड़कियों की मौत से ग्रामीणों में मातम पसर गया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 weeks agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
ताज़ा ख़बर3 weeks agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoउरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी
-
देवरिया3 weeks agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
