उत्तर प्रदेश
चौथियार लेकर गये मायके वालों को ग्रामीणों ने पीटा

गोरखपुर।
गोला थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में पुत्री की विदाई के बाद चौथीआर लेकर पहुंचे मायकेवालों को गांव के लोगों ने बुरी तरह पीटा व वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलो का उपचार सीएचसी गोला पर कराया गया जबकी दो गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है। सभी घायल गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
मंगलवार को गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे गांव निवासी चित्रसेन चंद पुत्र अवधेश चंद गोला थाने में तहरीर देकर सूचित किया कि हम लोग अपनी पुत्री का चौथियार लेकर गोला थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह के घर गए थे। हम लोगों के साथ कुछ महिलाएं भी थीं।चौथियार का सामान देकर अभी हम लोग उनके घर से कुछ ही दूर गए थे कि गांव के 12 से 15 लोगों ने रास्ते में दोनों गाड़ियों को रोककर लाठी, डंडा, पिस्टल आदि लेकर हमला कर दिया। उन लोगों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ महिला व पुरूषों को मारपीट घायल कर दिया। जिसमें अजितेश उर्फ सत्यम, राजन चंद, चंदन चंद, सोनू चंद, अश्वनी उर्फ राजू चंद को गंभीर चोट लग गई। सत्यम व राजन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गया है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
