उत्तर प्रदेश
विवाहिता का अधजला शव मिला, क्षेत्र में सनसनी का माहौल
गोरखपुर:
गोला थाना क्षेत्र के कौवाडील गांव में स्थित सरकारी ट्यूवेल के पास स्थित झाड़ी में विवाहिता का अधजला शव मिला। उसके गले पर चोट का निशान व बगल में खून गिरा मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर उसे वहीं जलाया गया है। वैसे अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फोरेंसिक, डागस्क्वायड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पहुंचने की संभावना है।
रविवार को अपरांह बगल के गांव बाड़ीतरया गांव का एक ग्रामीण खेत की तरफ गया था तभी उसकी नजर शव पर पड़ी। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसका चेहरा खून से सना था। गले पर गंभीर चोट का निशान था। उसके शरीर का उपरी अधिकांश भाग जल गया था। मौके पर जली हुई लकड़ी व खर-पतवार का अवशेष मिला। उसके शव के पास ही उसका जगह-जगह बिखरा सैंडिल, कान का झुमका और साड़ी के टुकड़े आदि से आशंका जताई जा रही है कि महिला ने हत्यारे के साथ संघर्ष किया है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ श्यामदेव विंद व कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने पूरे घटनास्थल को कब्जे में ले लिया और फोरेंसिक व डागस्क्वायड टीम का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ श्यामदेव विंद का कहना है कि विवाहिता की हत्याकर जलाने का प्रयास किया गया है। यह घटना अलसुबह की प्रतीत हो रही है। वैसे फोरेंसिक व पोस्टमार्टम के बाद ही सही तथ्यों का पता लगेगा। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत


