उत्तर प्रदेश
सपा नेता जितेन्द्र गौड़ व पूर्व प्रधान असलम के पहल पर हुआ समस्या का निदान
गोरखपुर।
उरुवा के धुरियापार रोड पर बेलासपुर गांव के समीप रोड पर जलनिकासी के लिए लगाया गया जर्जर पुलिया दिन बुधवार को वाहन गुजरने के चलते पूरी तरह टूट गया।जिसके चलते पूरा दिन आवागमन ठप रहा।देर शाम स्थानीय लोगों के द्वारा विभाग को सूचित करने पर जेसीबी से ह्यूम पाइप डालकर रास्ता चालू कराया गया।
बता दें कि बीते वर्षों में बारिश के पानी का निकासी न होने के चलते ग्रामीणों द्वारा सड़क को काटकर बेलासपुर गाँव का पानी निकालते थे।
प्रति वर्ष सड़क काटने से इस रोड का आवागमन महीनों तक बाधित हो जाता था।बाद में विभाग की अनुमति से ग्रामीणों ने ह्यूम पाइप डालकर करीब तीन दशक से बारिश के पानी की निकासी इसी रोड से करते आ रहे हैं।
दिन बुधवार को साल भर पूर्व डाला गया ह्यूम पाइप भारी वाहनों के गुजरने से टूट गया।जिसके चलते इस रास्ते गुजरने वाले राहगीरों को 3 से 4 किमी की अधिक की दूरी तय जाना पड़ा। धुरियापार,शाहपुर,बेलघाट,दुघरा कोटिया आदि गांवों के चारपहिया वाहन व दोपहिया वाहन सवार पूरे दिन हलकान रहे।
मौके पर पहुंचे उरुवा के पूर्व प्रधान असलम अली,सपा नेता जितेंद्र गौड़ संजय यादव, संतोष ठठेरा आदि ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से बात कर जेसीबी मंगवाकर मौके पर पूर्व से पड़ी ह्यूम पाइप डलवाकर उरुवा-धुरियापार, उरुवा-दुघरा सम्पर्क मार्ग चालू करवाया।
