अपना शहर
मुख्यमंत्री के शहर के अधिकारी उदासीन, शिकायत के बाद भी नहीं बदला ह्यूम पाइप
गोरखपुर (उरुवा बाजार)।
उरुवा के धुरियापार मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा बेलासपुर में ग्रामीणों द्वारा जल निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगाया गया ह्यूम पाइप दोनों सिरे पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते उक्त स्थान पर वाहनों के आवागमन के दौरान छोटे-मोटे हादसे से तो बराबर होते रहते हैं परंतु यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के शहर के इस रोड की दशा यह है कि समस्या के समाधान के बजाय अधिकारी सिर्फ आश्वाशन दे कर बड़ी घटना के इंतजार में हैं।अधीक्षण अभियंता द्वारा दिए गए आश्वासन के एक पखवारे से अधिक समय बीत जाने के बाद बाद भी क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइप नहीं बदला गया।जबकि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिओं का भी उक्त मार्ग से आवागमन हो चुका है।परन्तु महिनों से चल रही इस प्रकार की जनसमस्याओं के विषय मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता देखकर यही लगता है कि जनप्रतिनिधियों की यहां की जनता से कोई सरोकार नहीं है। वर्तमान समय में उक्त ह्यूम पाइप और अधिक क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके चलते उक्त स्थल पर हर समय दुर्घटना की संभावना बनी हुयी है।
बताते चलें कि क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के वर्षा के जल निकासी का मुख्य मार्ग अतिक्रमण का शिकार हो चुका है । इसके लिए ग्रामीण पिछली एवं वर्तमान सरकार में फरियाद करते करते थक चुके हैं। वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री दरबार में भी यह मामला कई बार पेश हो चुका है ।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी । मजबूर होकर ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्राम बेलासपुर में उरुवा-धुरियापार मुख्य मार्ग पर ह्यूम पाइप डाल दिया। ह्यूम पाइप डालने के पश्चात उसके ऊपर ईट का टुकड़ा एवं कुछ मिट्टी डाली गयी है।परन्तु बड़े वाहनों के आवागमन के चलते उक्त ह्यूम पाइप दोनों तरफ लगभग ढाई फीट के दायरे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे उक्त स्थल पर अक्सर छोटे-मोटे वाहन टैंपू आदि दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं ट्रैक्टर- ट्राली, ट्रक, कार आदि चारपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से किसी तरह निकल रहे हैं। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहनों के आवागमन के दौरान उक्त स्थान पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध भी हो सकता है। उरुवा -धुरियापार मार्ग जनपद के दक्षिणांचल के दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। क्षेत्रवासियों ने शासन- प्रशासन से ग्राम सभा बेलासपुर में उरुवा- धुरियापार मार्ग पर वैकल्पिक जल निकासी के लिए डाले गये ह्यूम पाइप को निकालकर वहां मार्ग मरम्मत कराने की मांग की है। उक्त विषय में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि मार्ग को अति शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
