उत्तर प्रदेश
घर पर चल रही थी शादी कि तैयारी अचानक घर में छाया मातम
गोरखपुर:
अपनी बच्चे और बच्चियों की शादी को लेकर हर माता-पिता गंभीर होते हैं,कई तरह के सपने सजाते हैं और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पाई-पाई जोड़कर हर वह काम करते हैं जिससे उनका भविष्य संवर सके।
लेकिन विधि का लिखा कोई टाल भी नहीं सकता।जिस घर मे बिटिया की शादी थी ,और उसके हाथ की मेहंदी एक सुखद एहसास दे रही थी तभी माँ की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया।बारात तो नहीं आयी लेकिन गाँव से एक माँ की अर्थी उठी जिससे पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।
जहा घर में आज हंसी खुशी का माहौल था, आज उसी घर में मातम छा गया।
बता दें कि एक हफ्ते पहले कौडी़राम बांसगांव रोड पर स्थित सियारीगहना में कार से एक्सीडेंट में एक महिला घायल हो गई थी, जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। आज उसकी छोटी लड़की की शादी है, शादी के 1 दिन पहले रात्रि में महिला की मृत्यु हो गई जिसके चलते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतका जोता देवी पत्नी शिव पूजन ग्राम लालपुर थाना बांसगांव की रहने वाली थी। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी पुत्री की आज शादी थी। घर में सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। शादी की तैयारियां घर में पूरे जोर-शोर से की जा रही थी की जोता देवी के मरने से सारे अरमानों पर पानी फिर गया।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
