उत्तर प्रदेश
एक ऐसा गांव जहाँ सीएम योगी हर वर्ष मानते है दीवाली
उमेश यादव
गोरखपुर।
राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंच चुके है. वह गोरखपुर में शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजन के बाद वनटंगिया समाज के लोगों के साथ दीपावाली मनाएंगे मुख्यमंत्री करीब एक घंटे वनटंगिया समाज के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। दीपावली मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री करीब 66 लाख रुपये की आधा दर्जन से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। यह एक येसा समाज है जो काफी समय से पिछड़ा हुआ था। यहां पर कोई मूलभुत सुविधा नहीं था।लेकिन योगी के सीएम (CM) बनने के बाद इस गांव में हर सुविधा है. यहां के लोगों का कहना है कि सीएम योगी ने इस गांव पीने के लिए शुद्ध पानी, चलने के लिए सड़क, रहने के लिए मकान, शौचालय, बिजली, गैस, स्कूल, राशनकार्ड सहित विकास की जितनी भी योजनाएं होती हैं सारी योजनाएं दीं. इसलिए यहां के लोग उनको भगवान की तरह मानते हैं। सीएम योगी के दीवाली पर आने की खबर पाकर यह लोग काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री करीब 2007 से ही दीवाली इसी गांव में तथा इन लोगो के बीच मानते है। स्वागत के लिए काफी उत्सुक है। यहां पर सीएम योगी कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। वनटांगिया गांव में विभिन्न उत्पादों की एक प्रदर्शनी लगाई गई है। सबसे पहले मुख्यमंत्री इसी का निरीक्षण करेंगे। स्टाल पर वह कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। कुछ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं छोटे बच्चों के अन्नप्राशन का भी कार्यक्रम है। इसके लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। यहां से मुख्यमंत्री शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद लोगों को भी संबोधित करेंगे।
आजाद भारत के बाद भी समाज की मुख्य धारा से थे वंचित अग्रेंजी हुकुमत से हमें सन् 1947 में आजादी मिल गयी थी। लेकिन आज भी समाज का एक तबका ऐसा भी था, जो समाज की मुख्य धारा से कटा था। उसे आज भी आजादी के असल मायने नहीं पता था। दिवाली के दिन सीएम ने वनटांगियों को राजस्व गांव घोषित किया था जिसके बाद से अब वनटांगिया परिवार की समाज की मुख्य धारा में आ गए हैं।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
