टॉप न्यूज़
स्कॉलरशिप और फीस को लेकर बड़ी राहत देने की तैयारी में योगी सरकार
लखनऊ:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यूपी सरकार अनुसूचित जाति के गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की योजना में कुछ खास रियायतें देने की तैयारी में है। इस बारे में समाज कल्याण विभाग की ओर से नई नियमावली तैयार की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस नई नियमावली में छात्रवृत्ति और फीस भरपाई के लिए मौजूदा प्राप्तांक के कटआफ को कम किया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति के ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति और फीस भरपाई का लाभ पा सकें, इसके लिए पात्रता की शर्तों में कुछ और रियायतें दिए जाने का प्रस्ताव है। जानकारी के अनुसार यह नई नियमावली जल्द ही मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद जारी कर दी जाएगी। नई नियमावली इसी शैक्षिक सत्र से लागू मानी जाएगी।
कक्षा नौ व दस की छात्रवृत्ति का वितरण दो अक्तूबर से समाज कल्याण विभाग प्री मैट्रिक यानि कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं को छात्र्रवृत्ति का वितरण आगामी दो अक्तूबर से शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। उस दिन गांधी जयंती के अवसर समाज कल्याण निदेशालय में एक कार्यक्रम आयोजित करके समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री प्रतीक स्वरूप अपने हाथों से कुछ छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान करेंगे। बाकी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति उनके बैंक खातों में हस्तांतरित होना शुरू हो जाएगी। कक्षा नौ व दस की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को 2250 रुपये छात्रवृत्ति और 750 रुपये तदर्थ अनुदान दिया जाता है।
-
अपराध3 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर1 week agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर2 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
