ताज़ा ख़बर
अपर्णा यादव कौन हैं ? आइये जानते हैं अपर्णा सिंह बिष्ट के बारे में…
पूर्वांचल भारत न्यूज़ लखनऊ
जर्नलिस्ट की बेटी हैं, अपर्णा यादव का पूरा नाम अपर्णा सिंह बिष्ट है. उनके पिता टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ ब्यूरो में चीफ एडिटर हैं. अपर्णा ने अपनी स्कूलिंग लखनऊ में की है. इनके स्कूल में मुलायम के बेटे प्रतीक भी पढ़ा करते थे, जहां से दोनों में दोस्ती हो गई.
इग्लैंड से की है पढ़ाई लखनऊ में स्कूलिंग के बाद अपर्णा अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इग्लैंड चली गईं, जहां उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध के विषय में मास्टर डिग्री की. वहीं प्रतीक ने लीड्स यूनिवर्सिटी से एमएससी इन मैनेजमेंट की डिग्री पूरी की. दोनों अपनी पढ़ाई की वजह से काफी दिनों तक दूर रहे. इस अरसे के दौरान उनकी बातें सोशल मीडिया पर ही होती थी.
प्रतीक-अपर्णा की नजदीकियां जिस दौरान इनकी दोस्ती हुई थी उस वक्त किसी को ये नहीं मालूम था कि प्रतीक मुलायम के बेटे हैं. मुलायम ने 2007 में अपनी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और प्रतीक को सार्वजनिक रूप से अपनाया था. इससे पहले अपर्णा की नजर में प्रतीक एक साधारण लड़का था. स्कूल के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे.
अपर्णा के पिता को नहीं था रिश्ता मंजूर जब अपर्णा के पिता को पता चला कि प्रतीक मुलायम की दूसरी पत्नी के बेटे हैं, जिस रिश्ते को उन्होंने इतने सालों तक छुपाकर रखा तो उन्होंने इस रिश्ते को लेकर कड़ा एतराज जताया. उनके मुताबिक प्रतीक को मुलायम अखिलेश जैसा दर्जा कभी नहीं दे सकते, इसलिए उन्होंने प्रतीक को अपनी बेटी से अलग रहने की हिदायत दी, लेकिन बाद में मुलायम के मनाने पर उनके पिता राजी हो गए.
शादी के बाद राजनीति में आने की जताई थी इच्छा मुलायम ने हमेशा से ही परिवारवाद को बढ़ावा दिया है. मुलायम की मर्जी थी कि उनकी दोनों बहूएं राजनीति के दंगल में उतरे.
-
अयोध्या5 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश5 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश4 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध5 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध4 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ19 hours agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
