अपराध
बांसगांव के भुसवल गांव में विवाहिता की दिनदहाड़े हत्या
गोरखपुर:
बांसगांव। क्षेत्र के भुसवल गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया।मृतक महिला पशुओं का लेने गयी थी तब यह घटना घटी।
नाले के किनारे शव पाये जाने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी / डीआईजी, एसपी साउथ तथा सीओ बांसगांव ने भी घटना स्थल का जायजा लिया तथा पति सहित मृतका के परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। देर शाम हत्या का मुख्य आरोपी मुकेश गुप्ता भैरोपुर गांव में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भुसवल निवासिनी 35 वर्षीय राजकुमारी पत्नी जितेन्द्र गाय के लिए करमहिया नाले की तलहटी में घास लेने गयी थी। काफी देर बाद राजकुमारी के घर न लौटने पर उसकी दो बेटियां संजना व रंजना उसे ढुढ़ते हुए खेत की ओर गयीं। करीब 9 बजे नाले के तट पर मां को मृत देख दोनों बहनें बदहवास हो गयीं और उन्होने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके वारदात पर पहुंच गये।
इस सम्बंध में मृतक महिला के पति जितेन्द्र ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की हत्या में गांव के ही मुकेश गुप्ता पुत्र रामसमुझ गुप्ता तथा उसके अन्य साथी शामिल हैं। जितेन्द्र का आरोप है कि मुकेश उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था तथा इधर दो तीन दिन से उसके साथ छेड़छाड़ भी करने लगा था।हालांकि मुकामी पुलिस ने सोमवार की सुबह वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
अपराध2 weeks agoललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoGorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoमुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात करते हुए भावुक हुए GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह
-
दिल्ली2 weeks agoGeneral कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान
