उत्तर प्रदेश
घायल शराबी को थाने के सिपाहियों ने पहुंचाया अस्पताल, हो रही सराहना
गोरखपुर ग्रामीण
उरुवा चौराहे के धुरियापार रोड पर दुघरा टैक्सी स्टैण्ड के समीप जा रहे एक शराबी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शराबी आधे घण्टे तक तड़फता रहा। लेकिन मौके पर उपस्थित भीड़ तमाशबीन बनी रही।मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करती इस घटना पर कई लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
वही दूसरी तरफ चौराहे से गुजर रहे स्थानीय उरुवा थाने के दो पुलिसकर्मियों के इस घटना को लेकर मानवता की मिशाल पेश किया।जिनकी सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है।
दिन सोमवार को लगभग 3 बजे एक शराबी उरुवा चौराहे से लड़खड़ाते हुए धुरियापार रोड पर जा रहा था।वह बेलासपुर गांव के पास काली मंदिर से थोड़ा आगे पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिससे वह मौके पर गिर पड़ा।उसके सर व चेहरे से भारी मात्रा में खून गिर रहा था। जो सड़क पर फैल गया।घायल व्यक्ति आधे घण्टे तक सड़क पर तड़फता रहा लेकिन मौके पर पहुंची भीड़ केवल तमाशबीन बनी रही। चौराहे से गुजर रहे उरुवा थाने के दो जवान अदितेश यादव व सत्यम यादव इस रास्ते से बाइक से गुजर रहे थे। भीड़ देख उन्होंने अपनी बाइक रोक दी और घटना देखने के बाद तमाशबीन लोगों को जमकर फटकार लगाते हुए तुरन्त ऑटो बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले गए।जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल व्यक्ति की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के दुघरा गाँव निवासी अशोक सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह (50)के रूप में हुई है।
