उत्तर प्रदेश
UPSSSC:के द्वारा लोवर द्वितीय का इंटरव्यू के लिए तारीख की घोषणा देखे पूरा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) के 641 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसका परीक्षा जुलाई 2018 में प्रस्तावित था लेकिन किन्हीं कारण बस परीक्षा दिनांक रद्द करके 28 जुलाई 2019 को कराया गया था। और परीक्षा परिणाम की घोषणा 13 अक्टूबर 2020 को हुआ था। अब यूपीएसएसएससी ने इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित कर दिया। सफल होने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 से 24 दिसंबर तक पिकप भवन तीसरा तल विभूति खंड गोमती नगर स्थित आयोग के कार्यालय में होगा। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक दो पालियों में साक्षात्कार होगा। पहली पाली के लिए 10 बजे और दूसरी पाली में 1 बजे पहुंचने का समय रखा गया है। प्रत्येक पाली में 60-60 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।साक्षात्कार के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। अभ्यर्थियों को मुख्य गेट पर ही हाथो को सेनेटाइज किया जाएगा बिना मास्क के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आयोग की आफिशियल वेबसाइट http://upsssc.gov.in से साक्षात्कार पत्र लोड करेंगे। अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग 60-60 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 20-20 रुपये ऑनलाइन साक्षात्कार शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क को जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रपत्र डाउनलोड कर सकेगा। जिनके प्रमाण पत्रों का मिलन नहीं हुआ है, उन्हें इसे कराना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इसे अपने साथ लाना होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को विभागों के के लिए वरीयता प्रपत्र भरकर देना होगा। अभ्यर्थियों की मेरिट व वरीयता को देखते हुए विभाग आवंटन के संबंध में फैसला होगा।
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
