लखनऊ
यूपी टीईटी का विज्ञापन जारी 28 नवंबर को होगी परीक्षा, 7 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
लखनऊ:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले साल कोरोना के कारण टीईटी परीक्षा नहीं हुई थी। इसकी वजह से शिक्षक भर्ती के प्रतियोगी बड़ी बेसब्री से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर का असर कम हुआ तो सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने संशोधित प्रस्ताव मांगा था। इस पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 28 नवंबर को परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रस्ताव 16 सितंबर को भेजा गया। शासन ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी के 28 नवंबर को टीईटी परीक्षा कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
चार अक्तूबर को आएगा विज्ञापन
यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का विज्ञापन परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से चार अक्तूबर को जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन सात अक्तूबर से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जिलावार आवेदकों की संख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को 26 अक्तूबर तक भेज दी जाएगी। 02 नवंबर को परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो जाएगा।
यूपीटीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 17 अक्तूबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
| WEBSITE | PURVANCHAL BHARAT NEWS |
| LINK | www.purvanchalbharatnews.com |
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
