उत्तर प्रदेश
मृतक अध्यापक की यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगाई गई ड्यूटी
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यूपी में कल 24 मार्च से यूपी की परीक्षाएं शुरू होनी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारियां पूरी कल ली है, लेकिन कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने में विभाग द्वारा बहुत सी गड़बड़ियां सामने आईं हैं। कई अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिनकी कई दिन पहले ही मृत्यु हो चुकी है, तो कुछ अध्यापक ऐसे भी हैं, जो कई दिन पहले ही सेवा निवृत्त हो चुके हैं।
आपको बता दें कि परीक्षार्थियों के साथ भी बहुत सी गड़बड़ियां विभाग द्वारा पाई गई हैं जिसमें कई छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में किसी के पिता के नाम गलत है तो किसी का फोटो ही गलत आ गया है। अब देखना ये है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने में विभाग द्वारा हुई गलती बाधक न बने।
Continue Reading
