अपराध
पुलिया के नीचे अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, सिर में चोट के निशान
गोरखपुर :
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया में शुक्रवार की सुबह बाइसी नाले मेगीरी एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर चौरी चौरा पुलिस ने सरदारनगर के सरैया बाइसी नाला के पास से शव को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक के सिर में चोट के निशान मिले हैं।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया होगा। जबकि पुलिस इस मामले को दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने छानबीन की तो कुछ दूरी पर पुलिया के पास पुलिस को एक जोड़ी चप्पल और प्लास्टिक की ग्लास मिली। जबकि मृतक की जेब से मात्र 30 रुपए नगद के अलावा अन्य कुछ नहीं मिला। जबकि उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि वह शराब पीकर नशे में गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अज्ञात व्यक्ति शराब का आदी था। शराब के नशे में रोड के किनारे लधु शंका करते समय पुलिया के पास नीचे गिर गया होगा। जिससे उसके सर में चोट आ गई और उसकी मृत्यु हो गई होगी। लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यों का पता चल पाएगा कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु किन कारणों से हुई है। अभी 3 दिनों तक उक्त लाश को संरक्षित कर पहचान हेतु रखा जाएगा। जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।
