Connect with us

दिल्ली

General कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान

Published

on

UGC Bill पर संजय निषाद का बड़ा बयान

अंबेडकरनगर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations 2026 को लेकर देशभर में चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश से पहला सियासी बयान सामने आया है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी और विरोध कर रहे छात्रों व संगठनों से संयम बरतने की अपील की है।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश में कोई भी कानून अचानक लागू नहीं किया जाता, बल्कि इसके पीछे एक लंबी संवैधानिक प्रक्रिया होती है। ऐसे में किसी भी कानून का विरोध करने से पहले उसकी मंशा और उद्देश्य को समझना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था, तब इस तरह का विरोध देखने को नहीं मिला।

यह भी पढ़े-मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात करते हुए भावुक हुए GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह

दरअसल, मंत्री संजय निषाद पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने UGC से जुड़े कानून को पूरी तरह सही ठहराया। उन्होंने कहा कि इस कानून से पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था में समानता आएगी और भ्रम की स्थिति खत्म होगी। सरकार का उद्देश्य किसी वर्ग को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा में एकरूपता और पारदर्शिता लाना है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में अलग-अलग नियमों के कारण छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है, लेकिन UGC कानून लागू होने से सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित होंगे। मंत्री ने छात्रों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और सरकार की मंशा को समझें। सरकार लगातार शिक्षा सुधार की दिशा में काम कर रही है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़े- Border 2: 27 जनवरी को सनी देओल का बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 दिन में 300 करोड़ के करीब बॉर्डर 2

Advertisement

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद मंत्री संजय निषाद ने अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महात्मा कभी नाराज नहीं होते, बल्कि कई बार लोगों की गलतफहमियों और व्यवहार के कारण ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं। संजय निषाद ने कहा कि समाज महात्माओं के पदचिह्नों पर चलता है और उनके विचार ही समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मामला जल्द ही शांत होगा और हालात सामान्य हो जाएंगे।

यह भी पढ़े- मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात करते हुए भावुक हुए GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप न्यूज़

ugc niyam supreme court stay
टॉप न्यूज़2 months ago

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिलेश यादव और मायावती ने किया समर्थन, फैसले को बताया न्यायोचित

Shankaracharya
ताज़ा ख़बर2 months ago

40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम

UP Cabinet Decisions
उत्तर प्रदेश2 months ago

UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

budget 2026 news
दिल्ली2 months ago

भारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन
ताज़ा ख़बर2 months ago

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत

UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला
दिल्ली2 months ago

UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला

UGC Rules 2026
उत्तर प्रदेश2 months ago

यूजीसी नियमों पर सियासी विरोधाभास: बृजभूषण शरण सिंह के एक बेटे का समर्थन, दूसरे का खुला विरोध

Lalitpur Road Accident
अपराध2 months ago

ललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा

UGC Bill पर संजय निषाद का बड़ा बयान
दिल्ली2 months ago

General कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान

Urua Bazar Accident
गोरखपुर ग्रामीण3 months ago

उरुवा बाजार में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ट्रेलर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल

gkp kumbh mela
आस्था3 months ago

गोरखपुर से प्रयागराज नहीं जाएगी वंदे भारत: लखनऊ तक सीमित रहेगी ट्रेन, माघ मेला में यात्रियों को परेशानी

anshika singh news
उत्तर प्रदेश2 months ago

Gorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश

DDU Gorakhpur University
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन

महाराजगंज3 months ago

महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 उपनिरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला, तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

डीएम स्थलीय निरीक्षण करते हुए
गोरखपुर शहर2 months ago

Gorakhpur: डीएम दीपक मीणा का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अफसरों को सख्त चेतावनी

Bansgaon News
उत्तर प्रदेश2 months ago

बिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय

gorakhpur-urea-kalabazari
उत्तर प्रदेश3 months ago

गोरखपुर में यूरिया कालाबाजारी का पर्दाफाश, दूसरे के नाम के लाइसेंस पर हो रही थी खाद की बिक्री

UGC Rules
ताज़ा ख़बर2 months ago

UGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

035602
Total views : 41478


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page