गोरखपुर शहर
कपड़ा व्यवसायी के दुकान में चोरी कर चोरों ने पुलिस की नीद उड़ाई
गोरखपुर।
पिपराइच थाना क्षेत्र के कस्बे में हनुमान मंदिर चौराहे पर गुरुवार की रात चोर रेडीमेड कपड़े की दुकान का टिन शेड हटाकर नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। लगातार दो दिनों से रात में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।
पिपराइच हनुमान मंदिर चौराहे पर क्षेत्र के महुंअवा खुर्द निवासी आकाश विश्वकर्मा की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। गुरुवार रात चोर दुकान का टिन शेड हटाकर घुसे और दुकान के गल्ले में रखा 20 हजार नकद और करीब 50 हजार रुपये का कपड़ा चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दिए। बुधवार की रात भी अनिल सिंह के किराना की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लगातार दो रात से चोरी की घटना होने से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
