गोरखपुर शहर
दुर्घटना में घायल युवक सीएचसी से हो गया गायब, पत्नी ने ढूढने के लिए पुलिस से लगाई गुहार
गोला/गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले के गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरियार गांव के एक युवक रविवार को ककरही पैट्रोल पंप के पास मार्ग दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था। उसे आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां इलाज के बाद वह गायब हो गया। उसकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
गांव के गायब युवक विजय की पत्नी विंद्रावती ने तहरीर में लिखा है कि रविवार को सुबह उसके पति गांव के एक मृत व्यक्ति के शव के साथ गोला श्मशान घाट गए थे लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार को सुबह पता चला कि मेरे पति का एक्सीडेंट ककरही पैट्रोल पंप के पास हो गया है। जब मैं वहां पहुंची तो उनकी मोटरसाइकिल गिरी पड़ी मिली। अगल-बगल के लोगों ने बताया कि उन्हें रात में ही सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जब मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई तो पता चला कि ककरही एक्सीडेंट में घायल युवक आया था लेकिन उसका नाम पता न होने के कारण अज्ञात के रूप में रजिस्टर में दर्ज किया गया है लेकिन मेरे पति के बारे में कोई भी जिम्मेदार कोई जानकारी नहीं दे सका। हमें आशंका है कि मेरे पति का एक्सीडेंट कर हत्या कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। उसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
