गोरखपुर ग्रामीण
विश्व फोटो ग्राफी दिवस पर वरिष्ठ फोटो ग्राफर को किया गया सम्मानित
विश्व फोटो ग्राफी दिवस पर गुरूवार को गोला उपनगर में फोटो ग्राफी एसोसिएशन के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
गोरखपुर
विश्व फोटो ग्राफी दिवस पर गुरूवार को गोला उपनगर में फोटो ग्राफी एसोसिएशन के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फोटो ग्राफी एसोसिशन के सदस्यों ने जीवन पर्यंत फोटो ग्राफी पेशे से जुड़े रहने वाले वरिष्ठ फोटो ग्राफर ओम प्रकाश पांडेय को माल्यार्पण करने के साथ ही अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
वरिष्ठ फोटो ग्राफर श्री पांडेय ने अपने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए 19 अगस्त बेहद खास दिन है। इतिहासकारों के मुताबिक कई साल पहले 9 जनवरी, 1839 को दुनिया की सबसे पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार हुआ था। इसी दिन से विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाने लगा। यह दिवस उन लोगों के लिए खास महत्व रखता है, जो किसी भी खूबसूरत चीज या नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते हैं । विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरा में कैद किया है। फोटोग्राफी और कुछ नहीं बल्कि लोगों के लिए अपनी हुनर दिखाने का एक मौका है, जो लोग अपनी बात शब्दों के जरिए बयां नहीं कर पाते उनके लिए फोटोग्राफी कई बार बहुत अच्छा विकल्प बन जाता है ।
कार्यक्रम के दौरान मनोज फोटो स्टूडियो के संचालक हेमंत कुमार व वरिष्ठ फोटो ग्राफर विजय पांडेय ने फोटो ग्राफी के सफरनामा पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में फोटो ग्राफर एसोसिएशन के सदस्य अमित तिवारी, दिनेश जायसवाल, सुरेंद्र, गोविंद यादव, विजय पांडेय व हेमंत कुमार आदि फोटो ग्राफर उपस्थित रहें ।

-
गोरखपुर शहर1 week agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
