गोरखपुर शहर
पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर में आगमन आज, कई कार्यक्रमो में लेंगे हिस्सा
गोरखपुर राज्यसभा सदस्य व पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला अपने आठ दिवसीय दौरे पर गोरखपुर रविवार को पहुंचेंगे।आठ दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।29 नवंबर को सुबह 9:15 पर दिल्ली से प्रस्थान करने के बाद 11:00 बजे गोरखपुर आगमन होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 2:00 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात और 4:00 बजे व्यक्तिगत मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।इनके मुख्य कार्यक्रमों में 2 दिसंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स का निरीक्षण किया जाएगा साथ ही 3 दिसंबर को आकाशवाणी गोरखपुर का भी निरीक्षण किया जाएगा।श्री शुक्ला द्वारा प्रतिदिन स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही भी करेंगे।
