उत्तर प्रदेश
सहजनवां में यूपी बोर्ड की परीक्षा का एसडीएम ने किया निरीक्षण
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सहजनवां में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम ने किया निरीक्षण, वहां पर पहुंचकर रखे गए प्रश्न पत्र शील्ड पेपर को चेक कर सुचारू रूप से प्रश्न पत्रों के रखरखाव व सुरक्षा व्यवस्था तथा चल रहे परीक्षाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देशन पर परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर रखे गए प्रश्न पत्र व परीक्षाओं पर लगे वॉइस रिकॉर्डिंग सीसी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अवगत कराएंगे जिसके अनुपालन में एसडीएम सहजनवा सुरेश राय परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सहजनवा तहसील क्षेत्र के मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी श्री गांधी इंटर कॉलेज हरपुर बुदहट श्रीमती रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज भीटी रावत सहजनवा कैप्टन रामदास यादव बालिका इंटर कॉलेज फैसला सहजनवा गोरखपुर कमला सिंह बालिका इंटर कॉलेज रहीमाबाद उर्फ सरैया सहजनवा में संरक्षित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा प्रश्न पत्रों के रखरखाव सुरक्षा की जांच एवं निरीक्षण किया गया सभी जगहों पर परीक्षा प्रश्न पत्र सुरक्षित पाए गए तथा विद्यालयों में संचालित इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण पाई गई।
-
गोरखपुर शहर1 week agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
