उत्तर प्रदेश
शैक्षणिक सत्र 2019 -20 की रुकी हुई छात्रवृत्ति जारी किये जाने के लिए एनएसयूआई ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
शैक्षणिक सत्र 2019- 20 मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विषयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की रुकी हुई छात्रवृत्ति जारी किए जाने के संदर्भ में आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गोरखपुर द्वारा जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई छात्रवृत्ति पर निर्भर होती है, लेकिन सत्र 2019 – 20 के बहुत से छात्रों की छात्रवृत्ति अभी तक जारी नहीं हुई है इससे गरीब छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही छात्रों की पढ़ाई पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसलिए छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि जल्द से जल्द जारी की जाए अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला तथा छात्र नेता सुशांत शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि एनएसयूआई संपूर्ण उत्तर प्रदेश मे छात्रवृत्ति को लेकर क्रमिक आंदोलन कर रही है अगर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द छात्र वृत्ति जारी नही करती है तो हम सभी सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान छात्र नेता आलोक सिंह, योगेश प्रताप सिंह,चंदन कुमार, विख्यात भट्ट, अबुशाद खान, अर्शलान खान, आदित्य श्रीवास्तव, विशाल कुमार , गोविंद गुप्ता, अभिषेक वर्मा, विष्णु कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
