गोरखपुर ग्रामीण
सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय गोरखपुर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव का 48 वाँ जन्मदिन धूम-धाम के साथ केक काटकर मनाया गया साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब बच्चों को कपड़े व मिठाइयां बाटी गयी व रक्तदान किया गया। गोरखपुर के सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, जय प्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव,चन्द्र प्रकाश शुक्ला, आनन्द सिंह, बाबूराम यादव, बृजेश कुमार गौतम, जफर अमीन डक्कू, मुन्नीलाल यादव, दूधनाथ मौर्य, सुमन पासवान, दयानन्द विद्रोही, मैना भाई, रुपावती बेलदार, बिंदा देवी, कपिल मुनि यादव, शिवशंकर गौड़, राजेश कुमार यादव, जितेन्द्र यादव, संजय सिंह, आदि समस्त कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जहां केक काटा वहीं दूसरी ओर गरीबों में फल व मिठाई भी वितरित किया।

गोला उपनगर के रामामऊ में युवा नेता रामकिशुन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवजन सभा के चिल्लूपार विधान सभा अध्यक्ष भीम कुमार यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर केक काटा और एक दूसरे को मिठाईया वितरित की। इस दौरान उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विभिन्न योजनाऐं चलाकर प्रदेश की जनता को लाभ देने का काम किया है। उन्होने कहा कि आज देश में लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोतरी की जा रही है, जिससे किसान, मजदूर व आम आदमी की कमर टूट चुकी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है।

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष अश्वनी स्वर्णकार, वरिष्ठ सपा नेता लवकुश यादव,रामनेवास,मुन्ना हाशमी, एजाज, प्रदीप यादव, लालू यादव, रवि, अभिषेक, आफताब, दुर्गेश, सचिन, सिद्धार्थ, रणधीर, आकाश, अतुल, अंगद, क्षत्रधारी, शिवचन, बृजराज, विशाल, जितेन्द्र, आदित्य, राजकपूर आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर4 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
