गोरखपुर ग्रामीण
गोरखपुर में बाढ़ से प्रभावित 243 गावों में राहत सामग्री व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित-जिलाधिकारी
गोरखपुर।
जिलाधिकारी गोरखपुर विजय किरन आनंद जनपद में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वयं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावित गांव में राहत सामग्री व नाव पहुंवाचाने का कार्य कर रहे हैं जिससे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि
गोरखपुर में बाढ़ से प्रभावित 243 गावों में राहत सामग्री व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बाढ़
प्रभावित व्यक्तियों को त्वरित राहत खाद्य सामग्री किट वितरित किया जा रहा है पर्याप्त मात्रा में नाव को लगाया गया है श्रमजीवी संगठनों के सहयोग से राहत खाद्य सामग्री किट वितरण किया जा रहा है डीएम ने व्यापार बंधुओं की सहभागिता आवश्यक है जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों को राहत खाद्य सामग्री दी जा सके। जनपद के समस्त तहसील प्रभावित है तथा प्रत्येक तहसील में संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में कम्युनिटी किचन संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने महा प्रबंधक उद्योग एवं अपर आयुक्त वाणिज्य कर को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर से समस्त व्यापारी बंधुओं से अपील करें कि संचालित कम्युनिटी किचन में अपना सहयोग प्रदान करें और राहत वितरण कार्य में आगे आये
जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है और साथ ही राहत खाद्यान्न सामग्री किट व भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण में जनपद के स्वैच्छिक संगठनों से सहयोग प्राप्त किया जाना आवश्यक है। स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने वाले लंच/भोजन पैकेट आदि के वितरण एवं भण्डारण आदि के लिए गोरखपुर क्लब को अधिकृत किया गया है और डीएसओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे स्वैच्छिक संगठनों से प्राप्त लंच/भोजन पैकेट आदि को मांग के सापेक्ष आवश्यकतानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे तैनात राजस्व कर्मियों के सहयोग से वितरण की कार्यवाही पूर्ण करायेंगे। समस्त तहसीलों में कम्युनिटी किचन संचालित किये जायेंगे जिसका नेतृत्व संबंधित एसडीएम स्वंय करेंगे और सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नामित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वैच्छिक संगठनों से अपील करें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, दूध, शुद्ध पेयजल आदि राहत सामग्री वितरित किये जाने के लिए उपरोक्त अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करें।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
