उत्तर प्रदेश
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा के महिला चिकित्साधिकारी के रूखे व्यवहार से मरीज परेशान
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पर वर्तमान में तैनात महिला चिकित्साधिकारी के रूखे व अमानवीय व्यहवहार से वर्तमान में यहां की जनता परेशान है।महिला चिकित्सक के ऐसे सवाल होते हैं कि मरीज और उसके परिजन सवाल सुनकर हक्के-बक्के रह जाते हैं।

दिन बुधवार को अपने बच्चे को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक परिजन ने बताया कि महिला चिकित्सक ने पूछा कि कब कितने दिन हुआ कुत्ते ने मरीज को काटा? परिजन ने जब बताया कि 10-12 दिन हो गए तो महिला चिकित्सक ने कहा कि अब इंजेक्शन लगवाने की क्या जरूरत है।मरीज के परिजन ने जब समय से इंजेक्शन न लगवाने की अपनी समस्या बताई तो महिला चिकित्सक ने कहा मरना होता कभी के मर गए होते अब कोई फायदा नहीं है।

हालांकि मरीज के परिजन ने महिला चिकित्साधिकारी की मौखिक शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ जेपी तिवारी से की है।परिजन का कहना है कि इस बात की शिकायत वह सीएमओ गोरखपुर से कर कार्यवाही की मांग करेंगे।
इस सम्बंध में जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जेपी तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में हैं।
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
