उत्तर प्रदेश
प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी,पति ने रंगे हाथ पकड़ा फिर.
अलीगढ़:
जनपद के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के गांव सरसौल में रविवार की देर शाम पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया।जिसपर उसने अपना आपा खो दिया।पास पड़े बल्ले से उसने प्रेमी की धुनाई कर दी।सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी।

मूल रूप से लोधा निवासी सुंदर लाल का परिवार सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है। घर में पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम व ललित हैं। सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले तक सुंदर लाल की पत्नी व बच्चे भी साथ ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से परिवार यहीं रह रहा है।
रविवार देर शाम सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया। उसकी पत्नी किसी अन्य मर्द के साथ प्रेमालाप कर रही थी। यह देख सुंदर लाल ने आपा खो दिया। हालांकि, महिला के प्रेमी ने भागने की कोशिश की। मगर, सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे वहीं क्रिकेट का बैट दिखाई दे गया। उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों व मोबाइल आदि के आधार पर विकास (24) पुत्र राजन निवासी आकलपुर रघुपुरा नोएडा के रूप में हुई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने शव पोस्टमार्टम केंद्र भेजा और पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी के विकास से नाजायज संबंध थे। उसने आज यह अपनी आंखों से देख लिया और झगड़े में युवक की मौत हो गयी
